बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लू के साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तीखी धूप, तपिश और गर्म हवाओं के असर से लू के हालात रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दिन चढ़ने के साथ धूप असहनीय होने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अनावश्यक बाहर निकलने से कतराते दिखे। रूखी पछुआ हवाओं से लू जैसी स्थिति बन चुकी है। यह भी पढ़ें- UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार विशेषज्ञों ने हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी है।अप्रैल महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी का ...