फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। शनिवार को भी गर्मी ने सुबह 8 बजे से लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया और तापमान 34 डिग्री पहुंच गया। हालांकि एक घंटे बाद बाद अचानक मौसम ने करवट ली, आसमान में बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगी। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। यह भी पढ़ें- कल का मौसम 24 मई 2026: भीषण गर्मी के बीच राहत, इन इलाकों में होगी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगीशनिवार का तापमान शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 मई तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले कई दिनों से लोग झुलसा देने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी ने भयंकर रूप धारण कर लिया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। सूरज की तपिश व गर्म हवाओं की ...