पाकुड़, अप्रैल 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड में विगत कई दिनों से गर्मी में हुई बेतहाशा वृद्धि से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार की सुबह नौ बजे से ही चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवागमन कम सा हो गया। जरुरी कार्यवश घर से बाहर आनेवाले लोगों, विशेषकर राहगीरों को इस उमस भरी गर्मी का अत्यधिक सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में बढ़ोतरी से बाजार में तरबूज, खीरा, शीतल पेय सहित गन्ने की रस की बिक्री लोगों के बीच बढ़ी है। मंगलवार दोपहर में प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप महिला व पुरुषों को गन्ने का रस पीते देखा गया। यह भी पढ़ें- 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने झुलसाया चिलचिलाती धूप की वजह से जल जलस्तर नीचे चला गया है। पोखर, तालाब, डोभा, कुएं आदि भी सुखने लगे हैं। मंगलवार दोपहर का तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.