रामपुर, जून 14 -- रामपुर। क्षेत्र में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। सुबह नौ बजते ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू (हीटवेव) के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग सड़को पर जरुरत के अनुसार ही निकल रहे हैं। सड़कों पर अधिकतर लोग धूप की तेज तपिश से बचने के लिए गमछे और महिलाएं छाते का सहारा ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...