पारा 39 : बदली हवा ने दिशा, लू के थपेड़ों से तपा हापुड़
हापुड़, मई 16 -- पिछले एक सप्ताह से ज्यादा पूरवाई चलने से मौसम में नमी थी जबकि फसलों में कीड़े लग रहे थे। परंतु दो दिन से जैसे ही हवा पछुवा हुई तो हापुड़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हर रोज तापमान बढ़ने की वजह से सूरज की तल्खी भी बढ़ती जा रही है, जिससे दिनभर धरती तप रही है और लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे सप्ताह भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
भीषण गर्मी का असर हापुड़ में शनिवार की सुबह से ही सूरज आग बबूला हो गया। इसके साथ तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलने लगी। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तल्ख किरणों से जन-जीवन बेहाल हो गया। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों का तेज धूप की वजह से शरीर झुलसने लगा। ऐसे में धूप से बचने को कुछ लोग सिर पर गम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.