रुडकी, अगस्त 13 -- रुड़की, संवाददाता। मौसम ने एक बार फिर करवट ली और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गुरुवार को रुड़की में चिलचिलाती धूप के कारण दिनभर गर्मी का असर रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में गर्मी और बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...