बागपत, मई 24 -- चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विगत कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही धूप तीखी होने से लोगों परेशान होने लगते है। एक दिन की राहत के बाद रविवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते रहे। कामकाजी लोग घर से निकले जरूर लेकिन शरीर को कपड़े से ढंककर रखा। दोपहर के समय तो सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर दौड़ता नजर आया। यहीं आलम बाजार में देखने को मिला। दिनभर व्यापारी ग्राहकों की बाट जौहते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि अब तो सुबह-शाम ही खरीदारी करने के लिए ग्राहक बाजार आ रहे है। दोपहर के 12 बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है, जो शाम पांच बजे के बाद दूर होता है। वहीं, मौसम विभाग...