कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात,संवाददाता। एक सप्ताह से मौसम का मिजाज और तल्ख हो रहा है। शनिवार को आसमान से बरसी आग से लोग बेहाल नजर आए। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा के झोके तन झुलसाने लगते है। शनिवार को दोपहर तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्म हवा के थपेड़ों के बीच घरों से निकले लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आए। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए युवक गमछा तो युवतियां छाते सहित मंुह ढक कर निकली। अप्रैल का आधा माह बीतने के साथ आसमान से बरस रही आग अभी से तन झुलसाने लगी है। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए लोग कई जतन कर रहे है। यह भी पढ़ें- सूर्य की तपिश से बिलबिलाया जनमानस, बाजारों में दिखा असर धूप की तल्खी बढ़ने के साथ शीतल पेय पदार्थो की मांग में भी तेजी आई है। गर्मी के बीच ठंडक पाने को लोग गन्ने का रस,लस्सी व रंगीन बर्फ के गोले की चुस्की ले...