बागपत, मई 20 -- बागपत। सावधान! आसमान से बरस रही आग ने हर किसी को हाल-बेहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हीट वेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाए रखी। दोपहर के समय सड़क से लेकर बाजार तक कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री पार होने से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जनपद में रिकार्ड तोड़ गर्मी ने मंगलवार को मुश्किलें बढ़ाए रखीं। सुबह से ही सूर्य देव के तेवर तल्ख रहे। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। दोपहर होते-होते तापमान 45 के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं की रफ्तार 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहिया वाहन चालकों बिना कपड़ा लपेटे और हेलमेट बिना नहीं निकल सके। हर वक्त भीड़ से भरे रहने वाले शौकत बाजार, छोटा बाजार, सर्राफा बाजार, ब...