पारा @ 40 डिग्री : अप्रैल में मई-जून-सी गर्मी, लोगों का हाल-बेहाल
रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। जनपद में अप्रैल में मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। ऊपर से चल रही गर्म हवाओं ने हर किसी को झुलसाया। इससे बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। इस समय चटक धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। बुधवार को करीब साढ़े छह बजेसे ही धूप खिलने लगी। दोपहर होने तक गर्मी ने प्रचंड रूप अख्त्यिार कर लिया। लू के थपेड़े और गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही। धूप के कारण तपिश भी काफी बढ़ गई है।मौसम यह भी पढ़ें- मौसम की मार: 24-25 अप्रैल को रहें सतर्क, हीट वेव के और तेज होने के आसार विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.