लखीसराय, जून 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को संगठित मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लखीसराय जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला शाखा एवं जिला कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन में किया गया। यह भी पढ़ें- जिला स्थापना दिवस 2026 की तैयारियां तेज, आयोजन को लेकर डीएम ने दिए निर्देशपारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की स्थापना बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला शाखा का गठन करने के साथ ही बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटी (बीएपीडी) की लखीसराय इकाई का वार्षिक अधिवेशन भी संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व राज्य आयुक्त (नि:शक्तता) डॉ. शिवाजी कुमार थे, जबकि उद्घाटन...