लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। उच्च विद्यालय पोचरा में सहायक अध्यापक सह पारा शिक्षक संघ के महासचिव अनूप कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से गरिमामय वातावरण में किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने अनूप कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और संगठन दोनों क्षेत्रों में निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य किया है। साथ ही सामाजिक विज्ञान विषय में सहायक आचार्य पद पर चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि अनूप कुमार ने लगभग बीस वर्षों तक पारा शिक्षक के रूप में सेवा दी और संगठनात्मक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया। सम्मान समारोह में अनूप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा केवल पद बदला है, ...