दुमका, फरवरी 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के चंद्रा गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक अंग्रेज यादव के सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपस्थित शिक्षक एवं ग्रामीणों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अवसर पर उन्हें धार्मिक ग्रंथ, अंग वस्त्र सहित कई अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नंदलाल यादव ने कहा कि उक्त शिक्षक ने अपने सेवाकाल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनका सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा सबों के लिए एक प्रेरणादायक है। मौके पर उपस्थित कई वक्ताओं ने उनके सेवा कार्यों को प्रेर...