कोडरमा, मई 18 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पारा शिक्षकों के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित चार प्रतिशत वृद्धि को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में शिक्षा व्यवस्था, मध्याह्न भोजन योजना और विद्यालय प्रबंधन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में दिये जरूरी निर्देश बैठक में प्रतिभागी बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, कार्यपालक पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता के स्थान पर सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, समिति सदस्य के रूप में वार्ड पार्षद गांधोरी रजक और सीमा कुमारी मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रखंड प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह एवं बीप...