गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। जिले में दो दिनों बाद मौसम ने शनिवार को करवट बदली और ठंड और गलन में इजाफा हो गया है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवा के साथ बढ़ी ठिठुरन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह से बढ़ी गलन और ठंड से दिन भर धूप नहीं खिला, पूरा दिन बादल छाए रहे। इसका असर बाजारों में भी साफ नजर आ रहा है, जहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचाव के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर उसके आसपास बैठे नजर आए। चौराहों, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में लोग हाथ सेंकते दिखे, वहीं दुकानदार भी ग्राहकों के इंतजार में अलाव का सहारा लेते रहे। कई स्थानों पर लोग हीटर और ब्लोअर का उपयोग कर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। ठंड के चलते सुबह की सैर करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। ते...