पटना, अप्रैल 12 -- राज्य के पारा मेडिकल संस्थानों को भी मान्यता देने की प्रक्रिया बदलेगी। नर्सिंग संस्थानों की तर्ज पर ही उन्हें भी ऑनलाइन मान्यता देने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि संस्थानों में विद्यार्थियों की दी जा रही सुविधाओं को और सुदृढ़ करने और मान्यता के लिए आवेदन देने से लेकर एनओसी आदि दिये जाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है। आगे इसको लेकर विधिवत रूप से दिशा-निर्देश जारी होगा। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि इसको लेकर एक विस्तृत और आधुनिक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। पोर्टल पर संबंधित संस्थानों की सारी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें संस्थानों के प्रयोगशाला, शिक्षक-कर्मियों की स्थिति, उनके आधारभूत संरचनाएं, कैंपस की व्यवस्था आदि सभी जानकारी वीडियो के साथ उपलब्ध रहेगी...