लखनऊ, दिसम्बर 9 -- वाददाता। पारा की आदर्श विहार कॉलोनी में डायल 112 में तैनात सिपाही के बन्द मकान का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये के जेवरात और पंद्रह हजार रुपये की नकदी चोरी कर चोर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित सिपाही परिवार सहित भतीजी के निधन पर पैतृक गांव गया था। मोहल्लेवासियों ने घर का दरवाज़ा खुला देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर सोमवार देर रात केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालकटोरा थाना में डायल-112 पर तैनात सिपाही रतन चौधरी ने बताया कि बड़े भाई की बेटी के निधन पर वह दो दिसंबर को परिवार के साथ अपने गृह जनपद चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले वालों ने घर का दरवाज़ा खुला एवं सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख सूचना दी। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, जिसमें रखे पंद्रह हजार रुपये और उनकी पत्नी व बच्चों के लग...