लखनऊ, अप्रैल 22 -- पारा इलाके के भपटामऊ में बुधवार सुबह सराफा कारोबारी ने कमरा बंदकर लाइसेंसी राइफल अपनी ठुड्डी से सटाकर गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। राइफल को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कारोबारी की एक बहू ने कासगंज कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते वह काफी परेशान रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से कासगंज निवासी कप्तान सिंह (55) सराफा कारोबारी थे। वह पारा थानाक्षेत्र के भपटामऊ में बेटे कुलदीप, बहू पूजा और अजय-बहू रीना के साथ रहते थे। यह भी पढ़ें- पारा में स्वर्ण व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया पत्नी इंद्रावती दो बेटों पवन और विवेक संग कासगंज में रहती हैं। बड़े बेटे कुलदीप ने बताया कि छोटे भाई पवन क...