लखनऊ, फरवरी 26 -- पारा के हर्ष नगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। देर रात पत्नी ने पति को फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से हरदोई निवासी सुनील कुमार राठौर (34) किराए पर रहकर सब्जी का ठेला लगाता था। वह बुद्धेश्वर के हर्ष नगर में पत्नी शशि, दो बेटे अंकित, सुभाष और दो बेटियां वैष्णवी और काजल के संग रहता था। पत्नी ने बताया कि बुधवार को मकान मालिक के बेटे की शादी राजाजीपुरम में थी। शाम को सुनील नशे की हालत में घर पहुंचे। जब पत्नी ने उनसे शादी में चलने की बात कहा तो सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.