लखनऊ, मार्च 21 -- पारा थाना क्षेत्र में स्थित मैरिज लॉन में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मवैया निवासी रितेश ने पारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका महाराजा लॉन हंसखेड़ा रोड पर स्थित है। 18 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे जब रितेश लॉन पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा पाया। अंदर देखने पर लॉन से काफी सामान गायब था और पूरा परिसर अस्त-व्यस्त था। रितेश ने बताया कि चोरों ने लॉन से एलईडी वायर, अलमारी तोड़कर उसमें रखे 20 से 25 हजार रुपये नकद और बाथरूम में लगी सभी टोटियां चुरा लीं। रितेश ने बताया कि उनके लॉन में इस तरह की चोरी पहली बार हुई है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.