लखनऊ, मई 3 -- संवाददाता, काकोरी पारा के आरडीएसओ में परचून की दुकान से दूध लेने गए युवक पर घर के बाहर नशा करने का आरोप लगाते हुए एक दबंग ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंग ने आठ सेकेंड में युवक पर आठ बार रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पारा के सूर्यनगर निवासी लोकेश श्रीवास्तव (43) हजरतगंज के डीआरएम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। लोकेश के मुताबिक शनिवार रात आरडीएसओ गुरुद्वारे के पास मार्केट से वह दूध लेने गए थे। यह भी पढ़ें- दंबग ने महिला को पीटा दूध लेने के बाद मार्केट के पास खड़े कुछ लोगों से वह गृहकर संबंधी बातचीत करने लगे। तभी एक मकान के सामने युवक ने नशा करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। लोकेश ने दबंग युवक स...