पारा फ्लाईओवर के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की बाधा दूर
लखनऊ, अप्रैल 23 -- पारा फ्लाईओवर की निर्माण प्रक्रिया एक साल से जहां की तहां अटकी हुई है। इसकी राह में कई मकान आ रहे थे। ऐसे में सेतु निगम ने जिला प्रशासन से अधिग्रहण के लिए आग्रह किया। जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू की और अधिग्रहण के संबंध में दावे-आपत्तियां आमंत्रित कीं। 22 अप्रैल को यह मियाद पूरी हो गई है। अब अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विशेषज्ञ समूह की समीक्षा और अंतिम घोषणा के बाद अधिग्रहण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना की राह में करीब 87 मकान-दुकान आदि आ रहे हैं। पारा को राजाजीपुरम से जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज का 30 फीसदी काम हो चुका है। पारा क्रॉसिंग पर 156 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा करीब 857 मीटर लंबा यह ओवरब्रिज पांच लाख लोगों की आबादी को राहत देगा। इससे पारा न्यू कॉलोनी, पारा, अर्जुन विहार, अशोक विहार, लक्ष्मण विहार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.