कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हीट वेव का यलो अलर्ट घोषित किया है। यह चेतावनी सोमवार तक के लिए जारी की गई है। शनिवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बढ़ी नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-पश्चिमी यूपी तक रहने के कारण पूर्वी यूपी को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने पूरे पूर्वी यूपी के लिए यलो अलर्ट दिया है जबकि आंचलिक केंद्र ने 10 जिलों में प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम 19 अप्रैल: UP में इन तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का मौसम कानपुर में आठ अप्रैल से लगातार बढ़ रहे तापमान में...