मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। जिले में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले का तापमान शुक्रवार को फिर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवा से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, शाम को पांच बजे के बाद जब धूप कम हुई तब सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जिले में शुक्रवार को फिर तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई। साथ ही सुबह पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई। वहीं नौ बजे के करीब तेज धूप और गर्म हवा चलने से राहगीर परेशान हो गए। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बीएचयू के साउथ कैंपस के मौसम विभाग ...