जौनपुर, मई 26 -- जौनपुर, संवाददाता। अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने से सोमवार को लोग भीषण तपिश से बेहाल हो गए। सूर्य की तीक्ष्ण किरणें चमड़ी झुलसा दे रही थीं। दिन भर लोगों को गर्म पछुआ हवा का प्रकोप झेलना पड़ा। हवा 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। शहर में लोग सिर पर गमछा तौलिया रखकर चल रहे थे लेकिन ग्रामीण इलाके की सड़कें तो दोपहर में लगभग सूनी हो गई थी। धूप का आलम यह था कि सुबह सात बजे से ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे। फिर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया सूरज की किरणों का प्रकोप तेज होता गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रहार, राहत के नहीं आसार करीब 11 बजे के बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर गर्मी का हाल गजब का रहा। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप में निकलते ही शरीर में जलन...