भभुआ, जून 23 -- शरीर से पसीना गिरने से राहगीर हो जा रहे सुस्त, तपती दोपहरी में घरों और दफ्तर से निकलने से बचते रहे लोग गर्मी से व्याकुल होने लगे आमजन, पशु-पक्षी भी होने लगे हैं बेहाल दिन में दस बजे ही भभुआ में 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था पारा (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भीषण गर्मी और तीखी धूप ने कैमूरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- पारा पहुंचा 42 डिग्री, तीखी धूप और गर्मी ने बढ़ाई परेशानीभीषण गर्मी का असर मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। सोमवार की सुबह में बारिश होने के बाद मौसम सुहाना बना और तापमान भी 40 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन, बाद में तीखी धूप निकल आई। सूर्य के ताप से धरती दहक रही थी। तीखी धूप चमड़ी को झुलसा रही थी। इससे आमजनों का मन व्याकुल हो रहा था।पशु-पक्षी भी पीड़ित दिन में 10:...