फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बैसाख माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी अपना मिजाज दिखाने लगी है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ी है कि आगे ज्येष्ठ माह में क्या होगा। पारा 40 के पार पहुंच जाने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह 9 बजे के बाद से ही दोपहर जैसे हालात लगने लगे। दोपहर में सड़कें सूनसान दिखायी पड़ी। अप्रैल महीने में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है। पिछले दो दिनो से तो अचानक गर्मी ने तेजी पकड़ी है। सूर्यदेव की तपिश से दस बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल पड़ रहा है। दोपहर के समय तो सड़कें सूनसान दिख रही हैं। यह भी पढ़ें- झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, चालीस पहुंचेगा पारा बाजारों में आम दिनों की तरह ज्यादा भीड़ नहीं थी। शुक्रवार को गर्मी के जो हालात थे उसमें लोग सिर और मुंह ढककर बाहर निकलते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत...