रामपुर, मई 27 -- रामपुर। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बुधवार को रामपुर का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर समय खासकर तेज धूप में लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर ढक्कर व छाते का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सूने पड़ गए हैं। विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है इसलिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- दिनभर चली लू, पारा पहुंचा 41 डिग्री यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में 39.6 डिग्री के पार पहुंचा पारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...