रामपुर, मई 23 -- तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग मुंह को गमछे से ढक्कर और महिलाएं छाते का सहारा लेकर निकलती दिखाई दी। वही बाजारो मे भी चहल-पहल कम दिखाई दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी गर्मी,हाल बेहाल यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान यह भी पढ़ें- गर्मी का सितमः दिन में झुलसाने वाली धूप व उमस से बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...