अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में गर्माहट घुलने लगी है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। दोपहर के समय धूप में कुछ देर खड़ा होना भी भारी पड़ने लगा है। सुबह-शाम की हल्की ठंड अब लगभग गायब हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि लोग धीरे-धीरे गर्म कपड़े अलमारी में समेटने लगे हैं। रजाई और कंबल भी पैक होकर स्टोर रूम रखे जा रहे हैं। मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के समय घरों और दफ्तरों में सीलिंग फैन चल रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप के कारण अधिकतम ता...