मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी जंग के कारण पारासिटामॉल व अन्य जरूरी दवाओं के दाम बढ़ सकते हैं। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने बताया कि इसके स्पष्ट संकेत सामने आने लगे हैं। बीते एक माह में फॉर्मास्यूटिकल सामग्री की लागत में 30 से 70 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। कच्चे तेल का आयात काफी कम होने के साथ ही अन्य कच्चे माल की आवक में भी कमी आई है।दरअसल, दवा उद्योग के लिए कच्चा तेल अहम है। पेट्रोकेमिकल प्रक्रियाओं के जरिए एस्पिरिन, पारासिटामॉल, एंटीबायोटिक्स, पेट्रोलियम जेली (वैसलीन), एंटीसेप्टिक क्रीम, लोशन व अन्य दवाएं तैयार की जाती हैं। कई एंटीबायोटिक्स, कैप्सूल के शेल व दवाओं के निर्माण में पेट्रोलियम आधारित रसायनों की आवश्यकता होती है। सर्जिकल दस्ताने, कृत्रिम अंग, सिरिं...