जमशेदपुर, जुलाई 27 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में पारामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन के नेतृत्व में राजकीय पारामेडिकल संस्थान एमजीएम जमशेदपुर के प्रशिक्षु छात्रों ने रविवार को बैठक की। इसमें तय किया गया कि अपनी मांगों को लेकर 31 जुलाई को स्वास्थ्य सचिव को नेपाल हाउस, रांची में ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में राजकीय पारामेडिकल संस्थान एमजीएम जमशेदपुर के छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने, सभी सरकारी पारामेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु छात्रों को स्टाइपेंड देने और पारामेडिकल की सभी शाखाओं के सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति करने की मांग की जाएगी।बैठक में उपस्थित पारामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष महतो और छात्रों ने बताया कि वे कई बार स्वास्थ्य सचिव से मिलने के लिए आवेदन दे चुके हैं और समय मांगा है, लेकिन कोई समय नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें-...