दरभंगा, मई 7 -- संजय लाला,दरभंगा। केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह में टेंपो के नीचे दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। वे मधुबनी जिला के औंसी थाना क्षेत्र के औंसी गोट निवासी थे। पुलिस ने गुरुवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान यदुनंदन साहू के पुत्र संजीव कुमार साहू (45) के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम के वक्त काफी संख्या में परिजन परिसर में मौजूद थे। मृतक के भतीजे धर्मवीर कुमार साहू ने बताया कि उनके चाचा उसी टेंपो के चालक थे जिसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम पाराडीह में टेंपो खराब हो गया था। यह भी पढ़ें- सुपौल : सड़क हादसे में मजदूर की मौत, तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि लकड़ी के टुकड़े के सहारे टेंपो को एक तरफ से उठाकर वे उसके नीचे घुसकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.