पारस सैनी ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल
मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- शहर के होनहार योगासन खिलाड़ी पारस सैनी ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में योगासन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी वह राज्य स्तर पर पदक जीत चुके हैं। 25 से 28 सितंबर तक श्री राम ग्लोबल स्कूल, करनाल (हरियाणा) में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रतियोगिता में पारस सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मुरादाबाद के सचिव एवं योगाचार्य महेंद्र सिंह बिश्नोई ने पारस सैनी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पारस ने अपनी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और अद्भुत प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में रजत पदक जीतने वाले माधवेंद्र का सम्मान यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.