पारस में एआई आधारित पर्सनलाइज घुटना प्रत्यारोपण शुरू
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। पारस एचईसी अस्पताल, रांची में एआई आधारित रोबोटिक्स प्लस तकनीक से पर्सनलाइज्ड टोटल नी रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू की गई है। कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ विवेक कुमार डेविड इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अस्पताल में पिछले एक माह में सात घुटना प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। रोबोटिक्स प्लस मरीज के घुटने की बनावट और प्राकृतिक एलाइनमेंट के आधार पर इम्प्लांट की स्थिति तय करने में मदद करता है। डॉ डेविड ने कहा कि तकनीक सर्जन का विकल्प नहीं, बल्कि एआई आधारित प्लानिंग और सर्जरी में मार्गदर्शन देने वाली प्रणाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.