बुलंदशहर, मार्च 7 -- शुक्रवार को यूपीएससी ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया ।जिसमें नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी पारस भाटिया ने यूपीएससी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारस भाटिया के यूपीएससी परीक्षा पास करने पर उनके घर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है।मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी व्यवसायी मुल्कराज भाटिया के पुत्र पारस भाटिया ने यूपीएससी परीक्षा में 937 वी रैंक हासिल की है। पारस भाटिया के यूपीएससी परीक्षा पास करने से ताऊ तिलक राज भाटिया, ताई जनक भाटिया, दादी रमेश कुमारी, माता कांता भाटिया, चाचा विनय कुमार, चाची सीमा भाटिया, बहन नीतिका भाटिया, भाई हर्ष भाटिया समेत पूरा परिवार फूला नही समा रहा है। वही सपा नेता ठाकुर संजीव सिंह भाटी व बसपा नेता अजय पिपिल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पारस भाटिया के घर पहुंच परिजनों को बधाई दी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.