सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गाँव में चोरों ने मंगलवार की रात सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई सहित 4 घरों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और बंद कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे बॉक्स, अलमारी आदि तोड़कर 1.63 लाख रुपए नगदी के अलावा करीब 15 लाख से अधिक के जेवरात उड़ा दिए। सुबह जानकारी के बाद पीड़ितों की सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 1 बजे चोरों ने गांव निवासी फिरोज उर्फ कल्लू के घर में घुसे और बरामदे वाले कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बॉक्स, अलमारी आदि के ताले तोड़ दिए। फिरोज ने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने का 1 जोड़ी कान का टप, 2 लॉकेट, 2 जोड़ी चांदी की पायल व Rs.3000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.