गिरडीह, अगस्त 31 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड-बिहार की सर्वोच्च पर्वत और जैन धर्मावलंबियों की सर्वोच्च आस्था का केंद्र श्री सम्मेदशिखर पारसनाथ की पवित्रता एवं धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पारसनाथ पर्वत के वंदना पथ पर पान-पुड़िया, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य नशीले पदार्थों तथा अभक्ष्य भोजन के सेवन पर पाबंदी को लेकर श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। बतला दें कि तीर्थक्षेत्र सम्मेदशिखर पारसनाथ दर्शन वंदन को आनेवाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और पर्वत की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए वंदना पथ के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मरांग बुरु के धार्मिक-सांस्कृतिक अस्तित्व से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : संघर्ष मोर्चा बैनर-पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों ...