पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत
गिरडीह, मई 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:15 बजे ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक यात्री अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी पर गिर गया, जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के नवदपुर बरीटंडेल निवासी 35 वर्षीय राजू रंजन कुमार के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम बृजभूषण शर्मा बताया गया है। परिजनों के अनुसार राजू रंजन अपनी छोटी बहन अंजली कुमारी का ससुराल मधुबन जा रहे थे। बताया जाता है कि पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद वे उतर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन खुल गई और जल्दबाजी में उतरने के क्रम में उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वे सीधे रेलवे पटरी पर जा गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.