पारसनाथ में वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ वन्यप्राणी आश्रयणी में वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन्यप्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस दौरान वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में स्वच्छता मुहिम भी चलायी गयी। कार्यक्रम में वन विभाग के सिकंदर प्रसाद, अशोक कुमार, मधुबन उपमुखिया झरी महतो, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षत्र कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सुमन कुमार सिन्हा एवं अन्य वनकर्मी प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जागरुकता से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष कम होगा : पीसीसीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.