रांची, अगस्त 6 -- रांची/गिरिडीह, हिब्यू। झारखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल पारसनाथ पहाड़ी पर खराब पड़े बीएसएनएल मोबाइल टावर को जल्द ठीक किया जाएगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसएनएल झारखंड परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शीघ्र संचार व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया था। मंत्री ने पत्र में कहा था कि विभागीय भ्रमण के दौरान 27 जुलाई 2026 को उन्हें गिरिडीह के मधुबन स्थित पारसनाथ पहाड़ी के जैन मंदिर जाने का अवसर मिला। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए जैन धर्मावलंबियों ने शिकायत की कि पारसनाथ पहाड़ी पर बीएसएनएल का मोबाइल टावर लंबे समय से बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 से यह टावर खराब है।

समाचार का महत्व उन्होंने कहा कि पारसनाथ पहाड़ी देश-विदेश के लाखों ...