गिरडीह, अप्रैल 3 -- पीरटांड़। जैन अनुयायियों के आस्था का केंद्र झारखण्ड बिहार की सर्वोच्च चोटी पारसनाथ पर्वत की साफ-सफाई को लेकर श्री शिखर जी स्वच्छता समिति गंभीर है। स्वच्छता समिति द्वारा न केवल साफ सफाई की जा रही है, बल्कि पहाड़ के रास्ते प्लास्टिक की बोतल व रैपर इकठ्ठा करने के लिए जगह-जगह अनोखा बोतल बैंक भी लगाया जा रहा है। बोतल बैंक स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही है। बताया जाता है कि झारखण्ड-बिहार की सबसे ऊंची चोटी सम्मेदशिखर पारसनाथ न केवल जैन आनुआइयों का आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक धरोहर के रूप में भी विश्व विख्यात है। सम्मेदशिखर पारसनाथ की दर्शन वंदन के लिए तीर्थयात्रियों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही राज्य भर के पर्यटक भी पारसनाथ पर्वत का दीदार करना नहीं भूलते है। स्वाभाविक तौर पर पहाड़ की कठिन व लंबी चढ़ाई के द...