गिरडीह, जून 20 -- डुमरी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शुक्रवार को इसरी बाजार स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राजेश कुमार ठाकुर व महेश कुमार ने योगाभ्यास करवाया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलवाया गया। योगाभ्यास के दौरान छात्रों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में योग ही स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर माध्यम है। चिकित्सक भी इसकी सलाह देते हैं। योग के माध्यम से हम सभी स्वस्थ भारत निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी में संत मरियम स्कूल के विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने जीवन म...