देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। जैन मंदिर देवघर में सोमवार को वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी महाराज, 19 पिच्छी महाराज व माताजी ससंघ का भव्य आगमन हुआ। इस दौरान जैन समाज के सभी लोगों ने जुलूस व बैंड बाजे के साथ महाराजजी एवं माताजी का स्वागत किया। इस दौरान महाराजजी एवं माताजी जुलूस के साथ गौशाला से जैन मंदिर देवघर पहुंचे। उसके बाद सर्वप्रथम आचार्य ने अभिषेक व शांतिधारा कराया, उसके बाद उन्होंने प्रवचन किया। सोमवार को महाराजजी का ससंघ भागलपुर चंपानगर से चलकर मंदारहिल होते हुए देवघर गौशाला से जैन मंदिर देवघर में आए और जैन समाज के महिला-पुरुषों को प्रवचन के माध्यम से संदेश दिया। मिली जानकारी के अनुसार महाराजजी की यह यात्रा शिखरजी की ओर निरंतर जारी है। जिसके तहत आचार्य को 12 -13 अप्रैल तक शिखरजी पारसनाथ पहुंचना है। मौके पर झारखंड र...