गिरडीह, दिसम्बर 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-वन के छात्र लव रविदास लातेहार के महुआटांड़ में सात दिसंबर को आयोजित 17वें झारखण्ड राज्य अंतर जिला क्रॉस कंट्री रेस(अंडर-18) में स्वर्ण पदक हासिल किया है। लव पूर्व में राज्य स्तर एवं विभिन राज्यों की प्रतियोगिता में अपने कौशल का परिचय देते हुए मेडल प्राप्त कर चुका है। इतिहास ऑनर्स के विद्यार्थी लव आगामी राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री रेस में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा स्पोर्ट्स सेल के मुज़फ्फर हुसैन व राज कुमार मेहता प्राध्यापक यशवंत सिन्हा, डॉ शशि भूषण, गौतम कुमार सिंह, कुबेर अग्रवाल सहित सभी कॉलेज कर्मियों ने लव रविदास को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...