धनबाद, जनवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। एक जनवरी को नया वर्ष मनाने को लेकर सिजुआ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अपने परिवार के साथ वनभोज का आयोजन किया गया। क्षेत्र के तेतुलमारी शक्ति चौक के समीप खेत खलिहानों व खासकर रामकनाली पारसनाथ उद्यान में बच्चों की काफी संख्या में भीड़ देखी गयी। बच्चों ने उद्यान में लगे झूलों का काफी आनंद उठाया। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र द्वारा इस उद्यान को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...