लखनऊ, मार्च 9 -- गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान परिसर में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कई समाज के लोग एक दूसरे से गले मिले और होली की बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ लोकगायिका विमल पंत, पद्मा गिडवानी व रीना टण्डन ने लोकगीत सुनाए। गायिकाओं ने धमार,उलारा,चैती,चौताल,होली,रसिया,जबाबी होली भी सुनाई। समारोह में रंजना मिश्रा, रश्मि उपाध्याय,भावना शुक्ला, रमा सिंह,अमिता द्विवेदी, सुनीता निगम, नीलम तिवारी,लता तिवारी,रीना सिंह, माधुरी सिंह, शशि सिंह, दीपा शर्मा,नीलम सचान, अनुपमा श्रीवास्तव, स्मिता अस्थाना, प्रतिमा त्रिपाठी,शशि वर्मा, विनिता सिंह, इंदू सारस्वत, अर्पणा सहित 40 महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.