पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर उपायुक्त का जोर, अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति का अवसर
गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के अधीन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और लेखापाल-सह-लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए गठित नियुक्ति समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा-सह-जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि तीनों पदों के लिए कुल 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पद के लिए 76, सहायक तकनीकी प्रबंधक पद के लिए 291 और लेखापाल-सह-लिपिक पद के लिए 41 आवेदन मिले हैं। आवेदनों की प्रारंभिक जांच के उपरांत 13 आवेदनों को नियमानुसार निरस्त किया गया है।उपायुक्त ने नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.