रांची, जनवरी 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा की ओर से दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं का बयान खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा है। जिस पार्टी ने स्थानीय निकायों को शक्तिविहीन बनाए रखने और चुनाव में अड़चन डालने के लिए हर संभव कानूनी दांव-पेच अपनाने की कोशिश की, वह आज लोकतंत्र के गला घोंटने की बात कर रही है। राज्य सरकार ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है और सरकार निकाय चुनाव पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भाजपा द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर सवाल उठाने को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को अपनी जनहित की राजनीति पर इतना ही भरोसा है, तो वह बैलेट पेपर से ...