उरई, मई 9 -- एट। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने एट मंडी परिसर में स्थापित खाद्य विपणन एवं पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की।डीएम ने क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को बिना किसी असुविधा के गेहूं खरीद की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि किसी किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकता है, उसकी समस्या का तत्का...